रातु थाना क्षेत्र के रातु चट्टी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से शुक्रवार को अचानक ही अधिर निकासी होने लगी। इससे पैसा निकालनेवालों की दिनभर भीड़ लगी रही।
रांची के लालपुर थानाक्षेत्र में कुछ ठग साधु के वेश में आए और एक महिला को उसके पुत्र पर आफत आने की बात कहकर नगद और जेवर लेकर फरार हो गये। पीड़ित महिला उषा गुप्ता ने लालपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है।
चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड से चार साल की बच्ची लापता है। बच्ची का नाम सावित्री कुमारी है जो बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे लापता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बच्ची को एक युवक अपनी गोद में उठाकर ले जा रहा है
चारों ओर दुर्गा पूजा की धूम है। हर तरफ लोग मां की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। जगह-जगह पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल में लाखों की भीड़ हो रही है। ऐसे में रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।
रांची के चान्हो थाना क्षेत्र की एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी से खबर आ रही है कि एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर में आग लगा दी है।
रांची में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बुधवार को बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए हैं।
झारखंड में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधियों ने रांची के रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर गांव के पास झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता बबन प्रसाद को गोली मार दी।
28 सितंबर और 29 सितंबर को मेगा शटडाउन होने की वजह से रांची एवं उसके आसपास में बिजली नहीं रहेगी। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा संरक्षण विभाग लिमिटेड के वरीय प्रबंधक राहुल कुमार ने पत्र जारी किया है
रांची विश्वविद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले 16 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिसको लेकर आज भी शिक्षक रांची विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन पर डटे रहे।
लोहरदगा-रांची रेल लाइन में लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो रेलवे गाटर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतकों में 25 वर्षीय ज्योति गाड़ी, उसकी 5 वर्षीय बेटी मोनिका बारला, 1 वर्षीय मनीता बारला और 8 वर्षीय रोहन गाड़ी शामिल हैं। ज्योति खूंटी जिले के कर्रा के कौसांबी गांव की रहने वाली थी।